Friday, 7 July 2017

लड़की के दिल तक पहुंचने के लिए, इन बातों का ध्यान रखें


किसी भी लड़की के दिल के करीब आना कोई आम बात नहीं है। लड़की के दिल तक पहुंचने के लिए लड़कों को बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है। जिसके लिए लड़के अपनी सारी खूबियों को दिखाने की कोशिश करते हैं, जिससे वो उस लड़की के दिल में अपने लिए एक खास जगह बना सकें। जिसकी शुरुआत अक्सर लकड़े फ्लर्ट से करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.....

loading...
जब भी कोई लड़का फ्लर्ट करता है तो वो कहीं न कहीं हताश भी होता है कि शायद ये लड़की न मिले। लड़की के बोर होने पर उसकी निराशा बहुत ज्‍यादा बढ़ जाती है। लड़के उस दौरान बिना मतलब के ही तारीफ करने लगते हैं। जबकि उन्‍हें ऐसा बहुत ज्‍यादा करने की जरूरत नहीं होती है।

फ्लर्ट करते हुए कई बार लड़के अपनी औकात व स्‍टेटस भूल जाते हैं और कुछ ज्‍यादा ही बोल जाते हैं। साथ ही वो अपने पद या अपने परिवार में किसी के पद की गाथा भी सुनाते हुए धौंस जमाते हैं। कई लड़के खौफ भी दिखाते हैं। उनके द्वारा ऐसा करना उनके अंदर भरे लालच, वासना और अन्‍य भावनाओं के कारण होता है।

फ्लर्ट करते हुए लड़के बिल्‍कुल फिल्‍मी हो जाते हैं और स्‍क्रीप्‍ट राइटर भी बन जाते हैं। वो हर वो कहानी सुनाने लगते हैं जिससे वो लड़की को इम्‍प्रेस कर पाएं।
Previous Post
Next Post
Related Posts