Thursday, 15 June 2017

क्या आप जानते है महिलाओं से जुडी ये दिलचस्प बातें?


आज के समय में हम चाहे जितना भी आगे निकल जाएं, लेकिन पुरुषों की मानसिकता और दकियानुसी सोच आज भी नहीं बदली है। वो सोचते है कि हम हर महिला के बारे में हर चिज जानते है, लेकिन हम आपको बता दें कि किसी भी महिला को समझना हर किसी के वश की बात नहीं है। हम अपनी खबर में महिलाओं के बारें में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। जो शायद ही आपको पता हो। जानिए इन तथ्यों के बारें में.....

loading...
◾ धड़कनों के मामले  में भी लड़कों से आगे हैं। महिलाओं की हार्टबीट पुरुषों से तेज होती है। पुरुषों में एक मिनट में 70 से 72 बार दिल धड़कता है, वहीं महिलाओं का दिल एक मिनट में 78 से 82 बार धड़कता है। पुरुषों का दिल 180 ग्राम का होता है, महिलाओं का दिल सिर्फ 120 ग्राम का होता है।


◾ लैंकेस्टर यूनविर्सिटी मेडिकल स्कूल के अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं की बॉडी क्लॉक पुरुषों के मुकाबले 1.7 से 2.3 घंटे आगे चलती है। एक रिसर्च में सामने आया है कि लड़कियां एक साल निकाल सकती हैं सिर्फ ये सोचने में कि कल मैं कौनसी ड्रेस पहनूंगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उन्हें अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है।

◾ महिलाएं एक साथ कई काम लेती हैं और एक काम के बीच दूसरा कई काम भी निपटा लेती हैं। कई काम एक साथ करने के लिए पुरुषों को अधिक एनर्जी लगानी पड़ती है। लड़कियां लड़कों से ज्यादा पलकें झपकाती हैं। वे ज्यादा देर तक बिना पलकें झपकाए नहीं रह सकतीं।


◾ लड़कियों के पेट में कोई बात ज्यादा देर तक नहीं रह सकती। एक शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाओं को कोई बात छुपाने पर ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने उनके ऊपर कोई बोझ डाल दिया हो। ऐसा कहा जाता है कि महिलां सिर्फ  32 मिनट तक ही कोई रहस्‍य अपने तक सीमित रख सकती हैं।
Previous Post
Next Post
Related Posts