बेबी डॉल के नाम से मशहूर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने अपनी खूबसूरती और कातिल अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन, सनी में एक और टैलेंट और भी है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी। जी हां, सनी लियोन पेंटिंग का भी शौक रखती हैं। सनी एक शानदार पेंटर भी हैं. सनी का यह शौक उनकी मां की मौत के बाद से शुरू हुआ।
सनी ने बताया कि वह लंबे वक्त से पेंटिंग कर रही हैं। उन्होंने इसे गंभीरता से करना तब शुरू किया जब उनकी मां दुनिया में नही रहीं। मां के जानें के बाद वह बहुत अकेली हो गई थीं। अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए वह रात-रात भर पेंटिंग बनाया करती थीं।
मां के दूर जाने के गम से उबरने में पेंटिंग्स ने उनकी बहुत मदद की। सनी ने बताया कि वह सुबह उठकर बेहतर महसूस करती थीं, क्योंकि वह अपनी भावनाओं को कहीं चैनलाइज कर रही थीं। सनी ने अब तक करीब 18 खूबसूरत तस्वीरें बनाई हैं।


