प्यार किया नही जाता हो जाता है… ये गाना सच में दिल देने वाले लोगों के लिये खरा उतरता है। प्यार…कॉलेजों के समय में लड़के लड़कीयों के प्रति आकर्षण की प्रथम सीढ़ी होती है। जिस समय हर लड़के लड़कियों का आकर्षण एक दूसरे के प्रति बढ़ता है। पर ये जरूरी नही है कि लड़कों की ओर से बहने वाली प्यार की फुआर का सीधा असर लड़कियों पर पड़े। या जो अपने प्यार को लड़कियों के प्रति 100% सच माने बैठे है वो लड़कियों के मन में भी उतना ही हो …पर आप लड़कियों के प्यार की गहराई को कैसे समझेगें कि उसका प्यार आपके प्रति कितना है। यह सवाल आज किसी एक लड़के का नही है सबके मन में उठता है कि वह लडकी की मनःस्थिति को जाने… जो कोई आसान काम नही है।
loading...
यंहा पर हम आपको कुछ ऐसी ही जानकारियों से अवगत करा रहे है जिससे कि आप लड़कियों के इशारों को समझ सके कि वो आपको कितना प्यार करती है।‘मैं किसी भी प्रकार के संबंध बनाने के लिये तैयार नहीं हूं’
अगर लड़की आपसे बात करने में हिचक रही है और आपसे किसी भी प्रकार का संबंध ना बनाने के लिये वो आपसे कह रही है। तो समझ जाए कि वह आपसे कोई प्रेम संबंध नहीं बनाना चाहती।
‘मुझे अभी अपने आपको तैयार करना है खुद पर ज्यादा ध्यान देना है।’
loading...
कुछ लड़किया अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिये सिर्फ अपनी पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देती है। क्योकि उनका एक ही उद्देश्य होता है कि अपनी कामयाबी की सीढीयों को पार कर किसी ऊचें ओहदे पर पहुच सकें। इस लिये वो बॉय फ्रेंड बनाने के बजाय अकेला ही रहना पंसंद करती है।‘मैं तुम्हें उस नजर से नहीं देखती’
लड़के लड़कियों के बीच की दोस्ती को हमेशा प्यार के नजरिये से नही देखा जा सकता है। कुछ दोस्ती सिर्फ एक अच्छे दोस्त तक ही सीमित रहती है अगर उसे आप अपने प्यार का नाम दे रहे है और वो आपसे कह रही है कि वो इस दोस्ती को उस नजरिये से नही देख रही है तो समझ जाइये कि ये दोनों के बीच एक दोस्ती ही है ना कि प्यार…
‘मुझे नहीं लगता अपने प्यार को इजहार करने का यह सही वक्त है।’
loading...
कुछ लड़किया इस प्रकार से होती है कि आपसे कुछ समय तक ही रिश्ता बनाये रखना चाहती है। उसके बाद यदि वो बोलती है कि सही वक्त नही है। और आपको खोना भी नही चाहती इस प्रकार के प्यार से आप सतर्क हो जाइये इस तरह से आपको सिर्फ धोखा ही मिलेगा।‘मै किसी और को पंसंद करती हूं’
आपको लगता है कि लड़की सिंगल है और आपके प्रपोज करने पर वो आपको किसी दूसरे को पसंद करने का कारण बता रही है। तो आप उससे दूर हो जाये उसके यह कहने से ही आप उसे भांप सकते है कि वो आपसे पीछा छुड़ाना चाहती है।
‘मैं अपने काम में आज ज्यादा ही व्यस्त हूं’
आपके बार बार कॉल करने पर या बार बार बुलाने पर यदि ना आये और ज्यादा बिजी होने की बात करे, तो समझ जाइये। कि वो आपके प्रति कोई रूचि नही दिखा रही है।वो आपको टालने की कोशिश कर रही है। वह आपसे पीछा छुड़वा रही है।
loading...
ना आने का कारण हमेशा बनायेअक्सर देखा जाता है कि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफेंड को कही दूर ले जाना चाहे ,चाहे वो पार्टी हो या बाजार या फिर लंच,डीनर कुछ भी पर हमेशा जाने पर वह टाल दे और कोई भी कारण बता कर ना जाये। उसके बाद वो आपको कहीं घूमती नजर आ जाये तो समझ जाइये कि वो आपसे दूर रहना चाहती है।
वो आपको बार बार फोन करने पर इग्नोर करे, आपके कई बार बोलने पर भी बात ना करे तो आपको अपने आप ही पीछे हट जाना चाहिये क्योकि उसके दिल में आपके प्रति कुछ नही है।







