Saturday, 22 April 2017

हैंडसम दिखने के लिए अपनाएं लड़कियों के ये ब्‍यूटी ट्रिक्‍स


ज्‍यादातर लोग सौंदर्य को सिर्फ महिलाओं से ही जोड़कर देखा जाता है। इसलिए ज्यादातर पुरुष स्किन या हेयर केयर, शरीर की देखभाल आदि से दूर ही रहते हैं इसका एक कारण है यह भी है कि पुरुषों को त्वचा की देखरेख करने की जानकारी नहीं होती है। तो अगर आप भी हैंडसम और आकर्षक लुक पाना चाहते हैं तो लड़कियों के कुछ ब्‍यूटी ट्रिक्‍स हैं जिन्‍हें अपना सकते हैं। इससे आप लोगों से अलग दिखेंगे साथ ही आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ेगा। तो आप अपने बिजी लाइफ से थोड़ा समय निकालिए और इन 5 तरीकों से खुद को हैंडसम बनाइए।

मुंह को रखें फ्रेश
चमकते दांत, महकती सांस और आत्मविश्वास से भरी आवाज़ के साथ साथ चेहरे पर हल्‍की मुस्‍कान का होना बहुत जरूरी है। आकर्षक दिखने का ये बेसिक ट्रिक्‍स है। हफ्ते में एक बार नमक से दांत साफ़ करें और हमेशा अपने पास छोटी इलाइची या लौंग रखें जिससे जरूरत पड़ने पर आप इन्हें खा सकें। या कोई अच्‍छा माउथ फ्रेशनर रख सकते हैं।

क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग
चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए दिन में कम से कम दो बार क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग जरूर करें, एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। घरेलु पदार्थों में आप कच्चे दूध और एलोवेरा जैल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आंखों का भी ध्‍यान रखें उन्‍हें साफ और चमकदार बनाएं हर रोज आंखों में गुलाबजल डालकर सोएं।

ताजगी के लिए लेमन जूस बाथ
नहाते तो आप रोज़ ही हैं लेकिन क्या आपको सुबह वाली फ्रेशनेस शाम को भी फील होती है ? शायद नहीं क्योंकि हमारा शरीर थकान, पसीने और प्रदुषण की वजह से सुस्त हो जाता है। इसके लिए आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस डालकर नहाएं और नहाने के बाद अच्छा-सुगंधित परफ्यूम या डिओडरेंट लगाना न भूलें।

फैशन और खान-पान पर रखें ध्‍यान
कपड़े हमेशा ट्रैंड और अपनी बॉडी टाइप के अनुसार पहनें ताकि लोग आपकी ड्रेसिंग स्टाइल की तारीफ़ करें इसलिए लेटेस्ट फैशन से अपडेट रहें और साथ ही ख्याल रखें कि आपके कपड़े साफ़, अच्छे से प्रैस और शू हमेशा पॉलिश हों। इसके अलावा हमेशा अच्‍छा और हेल्‍दी फूड लें और एक्‍सरसाइज करें।

हेयर केयर भी है जरूरी
लड़कियों की तरह आपको भी अपने बालों का उतना ही ध्यान रखना चाहिए जितना आप अपने शरीर या चेहरे का रखते हैं क्योंकि आपको भी बालों से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं जैसे बालों का झड़ना, रूसी या सफ़ेद बाल। अपने बालों के प्रकार के अनुसार ही शैम्पू का चयन करें और शैम्पू के बाद कंडीशनिंग अवश्य करें। अच्छी हेयर स्टाइल के लिए हेयर जैल का यूज़ कर सकते हैं मगर प्रतिदिन न करें।
Previous Post
Next Post
Related Posts