कुछ बरसों पहले बॉलीवुड में मॉडलिंग की दुनिया से आनी वाली हसीनाओं की खासी डिमांड थी. वजह थी उनका छरहरा बदन. लेकिन हाल ही में सुडौल और भरे-पूरे बदन वाली अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड में चल निकली हैं. सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा, और सनी लियोनी आदि आधुनिक हिंदी सिनेमा की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी कर्वेशियस बॉडी (सुडौल और भरा-पूरा बदन) और सेक्सी मूव्स से अपनी एक अलग पहचान बना ली है.
बॉलीवुड की सुडौल काया वाली अभिनेत्रियां :
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलोग्राम था. अपनी पहली फिल्म ‘दबंग’ से पहले सोनाक्षी ने 30 किलोग्राम वजन घटाया था.
विद्या बालन
विद्या बालन को इस बात की जरा भी फिक्र नहीं है कि लोग उनके फिगर के बारे में क्या कहते हैं. उन्हें अपनी कर्वेशियश बॉडी और अपनी अभिनय क्षमता पर नाज है.
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी खाने की बहुत शौकीन हैं और उन्हें वजन घटाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. हां, लेकिन फिट कैसे रहते हैं, यह उन्हें बखूबी आता है.
परिणीति चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति भी काफी भरे-पूरे बदन की हुआ करती थीं. हाल ही में उन्होंने अपना वजन कम कर खुद को स्लिम लुक दिया है. मगर जीरो फिगर…..न बाबा न.
आयशा टाकिया
वर्ष 2004 में ‘टार्जन द वंडर कार’ से बॉलीवुड में अपने हुस्न की चमक बिखरने वाली आयशा टाकिया भी सुडौल शरीर वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं. उनका बेहद गोरा रंग और भरा-पूरा बदन नजर पड़ते ही बिजली गिराता है.
करीना कपूर
कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. वर्ष 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में दस्तक देने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. दर्जन भर शानदार फिल्में करने के अलावा वह आइटम नंबर के लिए भी खासी मशहूर हैं. आइटम नंबर में उनका नेवल शो कयामत ढाता है.
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने आधुनिक सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. सुडौल बदन की यह मल्लिका कमाल की डांसर है. ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों के सॉन्ग्स में यह काफी मादक और लुभावनी नजर आईं हैं.
रिचा चड्ढा
रिचा चड्ढा खूबसूरत बदन और बेहतरीन अदाकारी का बेजोड मेल हैं. उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में संजीदा अभिनय किया है तो वहीं ‘कैबरे’ जैसी म्यूजिकल इरोटिक फिल्म में काफी हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं.
सोनम कपूर
मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी ब्यूटी और फैशन स्टाइल के लिए बॉलीवुड में खासी मशहूर हैं. लंबे कद के साथ उनका भरा-पूरा बदन देखने वालों को सम्मोहित-सा कर देता है.
सनी लियोनी
पोर्न इंड्स्ट्री से बॉलीवुड में आने वाली सनी लियोनी ने ‘जिस्म-2’ से बॉलीवुड में इरोटिक एंट्री की थी. फिल्म में उनकी मौजूदगी मात्र से दर्शक रोमांचित हो जाते हैं. ऐसा हो भी क्यों न…दर्शकों को भरोसा रहता है कि सनी होंगी तो सेक्सी सीन तो फिल्म में होंगे ही. सनी का ब्यूटीफुल और कर्वेशियस फिगर उनसे नजरें नहीं हटने देता.
आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं......










